Thursday, March 19, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिविजयादशमी एवं दशहरा पर्व की मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना।

विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना।

देहरादून 24 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

(फ़ाइल फोटो)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES