मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस आरक्षी कु. मंजीता पुत्री मोहन सिंह की मृत्यु की जांच सीबीसीआईडी से कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
इस सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पुलिस आरक्षी मंजीता की मृत्यु की जांच करने का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वे स्वयं मृतका के पैतृक गांव ग्राम भाटगढ़ी तहसील त्यूनी गई थी, उनके परिवारजनों का कहना है कि मृतका कुं मंजीता किसी आपराधिक षडयंत्र का शिकार हुई है अतः इसकी जांच करायी जाय। इस पर मुख्यमंत्री ने सी.बी.सी.आई.डी. जांच के निर्देश दिये हैं।
ज्ञात हो कि भाजपा नेत्री व वर्तमान में जिलापंचायत अध्यक्ष देहरादून श्रीमति मधु चौहान ने इस सम्बंध में सीएम से मुलाकात कर पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की
सीबीआई, सीबीसीआईडी व अन्य उच्च संस्था से जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा क जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की होनहार बेटी, हरिद्वार जनपद में पुलिस विभाग में सेवारत महिला कांस्टेबल मंजीता के टेलीफोन कॉल्स व जानकारियों के आधार पर उसके सहकर्मियों द्वारा उसके शोषण की बातें सामने आई है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजाति क्षेत्र की होनहार व साहसिक बेटी आत्महत्या जैसा कदम नही उठा सकती, इस प्रकरण में मृतिका के परिजनों ने जो तहरीर दी है उसमे स्पष्ट लिखा कि मंजीता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था।
श्रीमति मधु चौहान ने सीएम से आग्रह करतेकहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए,ताकि पीडित परिवार को न्याय मिलने के साथ ही अपराधियों को कठोर दंड भी मिल सके,उन्होंने यह भी कहा कि परिजनो को संदेह है कि सिविल पुलिस अपराधीयों को बचाने का प्रयास करेगी इसलिए इस प्रकरण की जांच स्वंत्रत एंजेसी सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराई जानी चाहिए, ताकि पीडित परिवार का संदेह दूर हो सके।
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.