Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी की युवाओं को सौगात, उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी खाली...

मुख्यमंत्री धामी की युवाओं को सौगात, उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया, कैबिनेट में आएगा आयु सीमा में 1 साल छूट का प्रस्ताव।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि राज्य में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाय। भर्ती प्रक्रिया के में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट प्रदान करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वोरजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी योजना बनाई जाय। उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, श्रीमती सौजन्या, एस.एन. पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, सचिव अधिनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES