Friday, September 12, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी पहुँचे मैक्स हॉस्पिटल। जाना पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य का...

मुख्यमंत्री धामी पहुँचे मैक्स हॉस्पिटल। जाना पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से. नि.) भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी जनरल खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली |

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES