Tuesday, February 17, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिमुख्यमंत्री धामी ने की महामंडलेश्वर यतीश्वरानंद से भेंट।

मुख्यमंत्री धामी ने की महामंडलेश्वर यतीश्वरानंद से भेंट।

हरिद्वार (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रूड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक रूड़की श्री प्रदीप बत्रा के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में विधिपूर्वक कन्याओं का पूजन किया।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष  जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह रावत तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES