Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने जीटीसी हेलीपेड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश...

मुख्यमंत्री धामी ने जीटीसी हेलीपेड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य पुष्पराज सिंह से की भेंट।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जीटीसी हेलीपेड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य पुष्पराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने कहा की निर्देशक चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा। यह एक म्यूजिकल आधारित सीरियल होगा। पुष्पराज सिंह ने इस सीरियल के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।

पुष्पराज ने इस अवसर पर व्हाइट टाइगर सफारी जू को उत्तराखंड में स्थापित करने का सुझाव भी दिया । उन्होंने बताया की अभी विश्व का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी जू रीवा मध्यप्रदेश में स्थापित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES