Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद...

मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया।

देहरादून 27 अगस्त, 2021 (हि. डिस्कवर)

● मुख्यमंत्री ने रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस।
●संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस।
●रूद्रप्रयाग और सोनप्रयाग के मध्य होगा एम्बुलेंस का संचालन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संवेदना फाउण्डेशन द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोग की सराहना की। इस सम्बंध में आयुक्त गढ़वाल एवं चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस संवेदना फाउण्डेशन तथा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करायी गई है। यह एम्बुलेंस सोनप्रयाग से रूद्रप्रयाग के मध्य संचालित होगी।
इस अवसर पर संवेदना फाउंडेशन ट्रस्टी  विनोद भट्ट, ब्रह्मोस फाउंडेशन ट्रस्टी वी. के. पांडेय, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र अणथ्वाल, अभिनव भट्ठ, देवस्थानम बोर्ड से अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, बल्लभ सेमवाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES