Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी...

मुख्यमंत्री धामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले प्रशासनिक फेरबदल में दो महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेंद्र राज में मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान संभाल चुकी राधा रतूड़ी एक बार फिर चतुर्थ तल की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, सचिव राधिका झा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सरीखा अहम जिम्मा दिया गया है। वह विशेष आयुक्त नई दिल्ली के पद पर भी बनी रहेंगी। एसीएस मनीषा पंवार से ग्राम्य विकास व कृषि उत्पादन आयुक्त का जिम्मा हटा दिया गया है। उन्हें शेष विभागों के साथ अवस्थापना विकास आयुक्त, एवं अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का दायित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति लेने के बाद से ही अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई की संभावनाएं जताई जा रही थीं। मुख्यमंत्री ने उनके विकल्प के तौर पर अनुभवी और निर्विवाद छवि की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को अपने दफ्तर की कमान सौंपी। एक अन्य महिला अधिकारी सौजन्या को भी सचिव वित्त, निर्वाचन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ अब एमएसएमई का भी दायित्व सौंप दिया गया। हालांकि सौजन्या के भी देर सबेर प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं हैं।

पसंदीदा नौकरशाह आर मीनाक्षी सुंदरम की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री
ज्यादातर मंत्रियों की पसंदीदा नौकरशाह आर मीनाक्षी सुंदरम की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री हुई। सचिव शैलेश बगौली भी बाकी महकमों के साथ सीएम कार्यालय में बने हुए हैं। इन दो अफसरों के साथ आईपीएस अभिनव कुमार की अपने कार्यालय में तैनाती कर मुख्यमंत्री उन पर विश्वास जताया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES