Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्वीकृत...

मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्वीकृत की राज सहायता की धनराशि।

देहरादून 26 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

  • 10 जनपदों को प्रदान की 10 करोड़ की धनराशि।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत राज सहायता के रूप में 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 10 जनपदों में एक-एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने के लिये इस योजना को प्रभावी माध्यम बताया है।

  • जेम (GEM) पोर्टल के माध्यम से क्रय किये जायेंगे स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद।
  •  एक बार में क्रय किये जा सकेंगे 5 लाख तक के उत्पाद।
  • स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद ही अपलोड़ होंगे पोर्टल पर।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किये जाने के निर्देश दिये हैं। इस पोर्टल पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को ही अपलोड किया जायेगा, इसके लिये एक बार में रूपये 05 लाख तक के उत्पादों के क्रय की व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा उनके विपणन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
  • झाझरा में बनेगा आटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रेक।
  • टेस्ट ट्रेक के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने दी 20.62 लाख की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईडीटीआर झाझरा देहरादून में आटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रेक के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 20.62 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक की कुल लागत 51.56 लाख है।

  • कुम्भ मेला क्षेत्र की सड़कों के लिये मुख्यमंत्री ने दी 103.94 लाख की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुम्भ मेला क्षेत्र के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार की 08 सड़को के सीसी टाइल्स द्वारा नवीनीकरण किये जाने हेतु 103.94 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

  • मुख्यमंत्री करेंगे मंत्रीगणों के विभागों की विभागवार समीक्षा।
  • 29 अक्टूबर से 18 नवम्बर के मध्य आयोजित होगी समीक्षा बैठक।
  • जिला अधिकारी सहित अधीनस्थ जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे शामिल।
  • विभागों की अद्यतन प्रगति का होगा प्रस्तुतिकरण।
  • प्रस्तुतीकरण में केन्द्र पोषित येजनाओं, राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति तथा भावी कार्ययोजना होगी शामिल।
  • मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित होगी समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 29 अक्टूबर से 18 नवम्बर, 2020 के मध्य प्रदेश के मंत्रिगणों के विभागों की विभागवार समीक्षा करेंगे। इस सम्बन्ध में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक के विभागों का, 02 नवम्बर को पूर्वाहन 9ः30 बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, 03 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे, 04 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, 05 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, 11 नवम्बर को राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, 12 नवम्बर को राज्यमंत्री डॉ0 धन सिंह रावत तथा 18 नवम्बर 2020 को कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य के विभागों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बाद जनपदों का भी भ्रमण करेंगे। जनपदों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की जनपद स्तर पर समीक्षा के साथ ही विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति का भी अवलोकन करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES