Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorizedKIIT विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई छठ पूजा, आयोजित हुआ...

KIIT विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई छठ पूजा, आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

लोक आस्था के महापर्व पर किट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डॉक्टर सामंता भी रहे उपस्थित

लखनऊ।  उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक छठ पूजा का भव्य आयोजन KIIT विश्वविद्यालय में हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किट और किस विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ० अच्युता सामंत, KIIT विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सश्मिता सामंत और कुलसचिव ज्ञान रंजन महंती मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में KIIT विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर भारत के हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और छठी  मैया की पूजा अर्चना की। छठ पूजा के अवसर पर डॉ अच्युता सामंत ने छठ महापर्व के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक संस्कृति है जो लोगों में परस्पर सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई दी और सभी के स्वस्थ्य रहने की कामना की।

डॉक्टर सामंता ने सूर्य देव से सभी के जीवन में प्रेम, सुख-शांति और समृद्धि की चमक बिखेरने की कामना की।
गौरतलब है की KIIT विश्वविद्यालय में देश के हर राज्य के तीस हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। KIIT विश्वविद्यालय की खासियत है कि साल के अलग-अलग समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों का आयोजन यहां किया जाता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES