Wednesday, February 18, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिचार धाम यात्रा: केदारनाथ के लिए ऑनलाइन हेली सेवा बुकिंग प्रारम्भ।

चार धाम यात्रा: केदारनाथ के लिए ऑनलाइन हेली सेवा बुकिंग प्रारम्भ।

रुद्रप्रयाग (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड में आगामी 3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है।केदारनाथ धाम में अब काफी कम बर्फ है।इस कारण यात्रा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।वहीं हेली सर्विस को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और ऑनलाइन टिकट खोल दी गई है।

*हेली बुकिंग सेवा शुरू*उत्तराखंड में आगामी 3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है।इस बार शुरू हो रही चारधाम यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। प्रदेश में नई सरकार के गठन की बात हो या फिर कोविड-19 महामारी के बाद बिना बंदिशों की यात्रा हो, श्रद्धालुओं में जोश दोगुना बना हुआ है।ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा यह बुकिंग फिलहाल केवल 6 मई से 20 मई तक के लिए खोली गई है जो कि लगातार जारी है।

*GMVN को मिली जिम्मेदारी*

उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी ने खासतौर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए केवल गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकृत वेबसाइट को अधिकृत किया है।अगर आप केदारनाथ धाम उत्तराखंड सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम मूल्य पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से जाना चाहते हैं तो आप गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जाकर अपनी टिकिट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा कोई अन्य वेबसाइट आपको टिकिट उपलब्ध करवाती है तो यह अधिकृत नहीं है।इसलिए आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तराखंड सरकार ने केवल GMVN को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया है।जीएमबीएन के अधिकारियों ने बताया कि देश में कई प्रदेशों में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्यालय मौजूद हैं और वहां से भी हेली सेवा के लिए प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है।

*जानिए कितना है किराया*

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने हेली सेवाओं के लिए 3 रूट निर्धारित किए हैं।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम, फाटा से केदारनाथ धाम और सिरसी से केदारनाथ धाम रूट को अधिकृत किया गया है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के किराए की अगर बात की जाए तो अन्य निजी कंपनियों की तुलना में उत्तराखंड सरकार द्वारा बेहद कम किराए पर हेली सेवाएं दी जा रही है। जिसके लिए आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिकृत हेली सेवा से ही टिकट बुक करवाना होगा। किराए की अगर बात करें तो गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम- 3875×2 (जाना-आना), कुल- 7750₹ प्रति व्यक्ति है. फाटा से केदारनाथ धाम- 2360×2 (जाना-आना), कुल- 4720₹ प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है।वहीं सिरसी से केदारनाथ धाम 2340×2 (जाना-आना), कुल- 4680₹ प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है. इतने किराए के साथ-साथ प्रति यात्री अपने साथ 2 से 3 किलो तक का लगेज ले जा सकता है जिसकी जानकारी टिकट बुक कराने पर टिकट में भी लिखी रहती है।

उत्तराखंड में शासन-प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। केदारनाथ धाम में अब काफी कम बर्फ है, जिस कारण यात्रा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। वहीं हेली सर्विस को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। हेली सेवा के लिए टिकट कैसे बुक करना है, कितने का है और ओवर रेटिंग से कैसे बचा जा सकता है? इस बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES