देहरादून (हि. डिस्कवर)।
भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जहां आई ए एस अधिकारी मनीषा पंवार के विभागों में बढ़ोत्तरी करते उन्हें अपर मुख्य सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह सरकार में आधे दर्जन से अधिक विभाग सम्भालने वाले पीसीएस अधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट से सभी विभाग वापस ले लिए गए हैं व उन्हें सचिव मानवाधिकार आयोग बना दिया गया।