Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडदिल्ली से देहारादून आ रही बस डोईवाला के समीप लाल तप्पड़ में...

दिल्ली से देहारादून आ रही बस डोईवाला के समीप लाल तप्पड़ में अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री हुए घायल

देहरादून।  डोईवाला के नजदीक एक बड़ा हादसे की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार आज तड़के में दिल्ली से देहरादून आ रही थी।  बस लाल तप्पड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। जिसमे से दो यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स उपचार के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला, घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया, जहां पर सभी का उपचार जारी है, घायलों में सारिका नेगी 22 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत उम्र 23 वर्ष निवासी देहरादून, अभिजीत उम्र 22 वर्ष निवासी राजस्थान को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है, इसके साथ ही देहरादून के राजपुर रोड रहने की रहने वाली शिखा को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है,हालांकि अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES