Monday, July 14, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिरा,...

उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो की मौत।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार रविवार सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

हादसे में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES