Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedसवारियों से खचाखच भरी नाव समंदर में पलटी, 60 से अधिक लोगों...

सवारियों से खचाखच भरी नाव समंदर में पलटी, 60 से अधिक लोगों की मौत

केप वर्डे। अफ्रीकी देश केप वर्डे में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी नाव समंदर में पलट गई। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है और 38 अन्य को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि नाव में 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि जुलाई में सेनेगल से रवाना हुई एक प्रवासी नाव केप वर्डे के पास पलट जाने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

पश्चिम अफ्रीकी तट से लगभग 620 किमी (385 मील) दूर एक द्वीप राष्ट्र केप वर्डे में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मछली पकडऩे वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गिनी-बिसाऊ के नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया। तट रक्षक ने कहा कि जीवित बचे लोगों और मृतकों की कुल संख्या 48 थी। स्थानीय मुर्दाघर के कर्मचारी ने कहा कि उसे सात शव मिले हैं।

बता दें कि पिछले साल 2022 में कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में 559 लोगों की जान गई थी। इस साल के पहले छह महीनों में, कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में 126 लोग मारे गए या लापता हो गए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES