Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंड65 बर्ष बाद खुला द्वारीखाल में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय। कांग्रेस संसदीय समिति...

65 बर्ष बाद खुला द्वारीखाल में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय। कांग्रेस संसदीय समिति के सदस्य मनीष खंडूरी ने किया उद्घाटन।

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल 4 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)

विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकास खंड द्वारीखाल में कांग्रेस द्वारा अपना ब्लॉक कांग्रेस  कार्यालय खोला गया है । जिसका उद्घाटन पौडी गढ़वाल संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके वर्तमान में संसदीय समिति उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीष खंडूरी द्वारा किया गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता व ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1955 के बाद यानि लगभग 65 साल बाद यहां कांग्रेस द्वारा अपना कार्यालय खोला गया है जबकि उससे पहले यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन आजादी के बाद यह पहला मौका हुआ जब द्वारीखाल में कांग्रेस द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खोला गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता के पास यों तो बहुत से मुद्दे हैं लेकिन पिछले दो चुनाव सड़क व पेयजल की मुख्य मांग को पूरा करने का विश्वास दिलाने वाली भाजपा आजतक न इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ही कर पाई है और न ही सड़क व्यवस्थित कर पाई है। उन्होंने कहा यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र के चारों ओर नदियों का जाल है, एक ओर नयार तो दूसरी ओर गंगा व अन्य सहायक नदियां हैं फिर भी यहां के लोगों के हलक प्यासे हैं। वहीं यह क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल का उत्तराखण्ड की राजधानी से लगा क्षेत्र है फिर भी यहां सड़कों के बुरे हालात हैं व अभी भी कई गांव सड़क मार्ग से वंचित हैं। बर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की इस मांग को अभी तक राज्य सरकार पूरा नहीं कर पाई है जिससे जनता में भारी रोष है व सरकार के प्रति नाराज़गी भी। उन्होंने कहा वर्तमान में कांग्रेस हर सम्भव प्रयास कर जनता का विश्वास जीतने का प्रयत्न कर रही है ताकि वह आने वाले समय में क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणीय भूमिका निभा सके।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात मनीष खंडूरी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र की जनता की घोर उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि सिलोगी द्वारीखाल क्षेत्र की बर्षों से पेयजल की मांग रही है लेकिन उसे विगत कई बर्षों से अनदेखा किया जा रहा है। इस क्षेत्र में स्वरोजगार व पर्यटन सम्बन्धी विभिन्न रोजगारों की अपार संभावनाएं हैं जिन पर कार्य किया जाय तो क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिल सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिलाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र के चहुमुखी विकास हेतु हर वह लड़ाई लड़ेगी जिसके पूरे करने के आश्वासन अब तक सरकार देती आई है।

ज्ञात हो कि मनीष खंडूरी वर्तमान विधायक ऋतु खंडूरी के भाई व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी के पुत्र हैं जो विगत लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन सिंह नेगी, सुखदेव सिंह राणा, मनमोहन सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल सिंह, सरोप सिंह, युवा कांग्रेसी नेता बालेंदु, भू.पूर्व सैनिक संजीव जुयाल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, विनोद डबराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रंजीता देवी, भारत सिंह, महताब सिंह, नवीन, राजमोहन, श्रीमती आराधना देवी सहित कई ग्राम प्रधान, कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES