Sunday, November 8, 2026
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया

देहरादून। श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बद्रीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उन्होंने सपा तथा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। कहा कि हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है।

अजेंद्र ने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि बदरीनाथ धाम युगों से विद्यमान है। पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES