Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedगुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने...

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया सात बागी नेताओं को बाहर

गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने सात बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पूर्व विधायकों ने इस बार टिकट कटने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इन सातों विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया था। इसके बाद से ये विधायक लगातार टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि, टिकट न मिलने के बाद इन विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया, सातों विधायकों को छह साल के लिए निलंबित किया गया है। भाजपा ने जिन विधायकों को निलंबित किया है, उनमें नर्मदा जिले के नंदोद से हर्षद वसावा, जूनागढ़ के केशोद से अरविंद लडानी, सुरेंद्रनगर से छत्रसिंह गुंजारिया, वलसाड से केतन भाई पटेल, राजकोट ग्रामीण से भरत भाई चावड़ा,  गिर सोमनाथ जिले के वेरावल से उदय भाई शाह और अमरेली  करण भाई बरैया को शामिल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES