Monday, February 16, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिचंपावत से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष...

चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफ़ा।

देहरादून 21 अप्रैल 2022 (हि. डिस्कवर)।

चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES