Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedबड़ी खबर..! सतीश लखेड़ा द्वारा गौचर (चमोली) अस्पताल को दिया गया ऑक्सीजन...

बड़ी खबर..! सतीश लखेड़ा द्वारा गौचर (चमोली) अस्पताल को दिया गया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

गौचर चमोली 2 जून 2021 (हि. डिस्कवर)।

●साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी से फोन पर अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन, और ईसीजी मशीन कराई स्वीकृत।

●इसके अतिरिक्त गैरसैंण, कर्णप्रयाग विकासखंड के सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 12 ईसीजी मशीने उपलब्ध कराई जाएगी। 

यह सुदूर चमोली जनपद की जनता के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि गौचर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में एक सूक्ष्म समारोह में अस्पताल प्रशासन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा द्वारा एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया गया। जिसकी इस क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को नितांत आवश्यकता थी। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर अस्पताल को एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और ईसीजी मशीन की मौके पर ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त विकासखंड कर्णप्रयाग और गैरसैण के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ईसीजी मशीन प्रदान की जाएगी। इस हेतु सांसद बलूनी जी ने सहर्ष स्वीकृति दी है।

सतीश लखेड़ा ने कहा हमें कोरोना को हल्के में नहीं लेना है, खतरा कम नहीं हुआ है। अभी भी खतरा कम नही हुआ है।हम स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने को कृतसंकल्प हैं। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री समीर मिश्रा, मंडी समिति चमोली-रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष विनोद नेगी, नगरपालिका गोचर की अध्यक्षा श्रीमती अंजू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग नगर मंडल महामंत्री मनोज पुंडीर, गोचर मंडल महामंत्री श्री सुनील पुजारी, नगर पालिका पार्षद अनिल नेगी, पार्षद सुरेंद्र लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शैली, उमेश शैली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, ज्येष्ठ प्रमुख करणप्रयाग प्रदीप चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी महानुभावों ने एक स्वर में सांसद बलूनी का आभार जताया कि वह जनपद में स्वास्थ्य के ढांचे को सक्षम करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान चमोली जिले में विशेषकर कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंडों में भारी संख्या में मेंडिकल उपकरण पहुंचाए गए।

सतीश लखेड़ा ने कहा शीघ्र ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल उपकरणों को भेंट किया जाएगा।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES