Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडबिग ब्रेकिंग न्यूज! चमोली जिले की प्रियंका दीवान की यूपीएससी में 257वीं...

बिग ब्रेकिंग न्यूज! चमोली जिले की प्रियंका दीवान की यूपीएससी में 257वीं रैंक विवादों में ।

●एक अन्य लड़की केएम प्रियंका ने किया दावा, ये रैंक है उसकी।
●तो क्या प्रियंका ने झूठ बोला या इसके पीछे है कोई बड़ी साजिश।

(गुनानन्द जखमोला)

भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में यदि कोई उम्मीदवार पहली बार में ही 257वां रैंक लाता है तो निश्चित तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व यूपीएससी 2019 का परीक्षा परिणाम निकला तो चमोली जिले के देवाल प्रखंड की प्रियंका दीवान के इस परीक्षा में यह रैंक लाने का दावा किया गया। प्रियंका का पूरे प्रदेश में सम्मान हुआ।

मीडिया ने प्रियंका के ग्रामीण पृष्ठभूमि को लेकर और उसकी उपलब्धियों को गुणगान किया, लेकिन अब वही प्रियंका दीवान विवादों में है। यूपीएससी ने जो लिस्ट जारी की है उसके अनुसार 257वें रैंक पर कर्नाटक की केएम प्रियंका ने दावा किया है। उसका कहना है कि प्रियंका का जो भी दावा हो, लेकिन यह रैंक मेरा है। केएम प्रियंका का दावा तब पुख्ता लगता है जब उसका अतिरिक्त विषय कन्नड़ है जो प्रियंका दीवान का नहीं हो सकता। प्रियंका दीवान का मोबाइल स्विच आफ है। यदि उसका कोई पक्ष आता है तो वह भी रखा जाएगा। यह मीडिया की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है कि बिना फैक्ट चेक किये ही किसी भी न्यूज को पब्लिश कर दिया जाता है या दिखा दिया जाता है। यदि प्रियंका दीवान प्रकरण में कुछ सच्चाई है तो यह मीडिया के लिए बड़ा सबक है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES