Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedपंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका- पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी भाजपा में शामिल,...

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका- पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी भाजपा में शामिल, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले रविवार दोपहर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अश्वनी सेखड़ी वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राजा वडि़ंग के कामकाज से नाखुश थे। सेखड़ी समर्थकों का कहना है कि उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा था। कांग्रेस छोडऩे वाली अश्वनी सेखड़ी ने कांग्रेस छोडऩे की वजह बताई। उन्होंने कहा भाजपा में आने का मुख्य कारण बार्डर एरिया के जिले पठानकोट गुरदापुर, अमृतसर, फिरोज़पुर, तरनतारन, फाजि़ल्का पिछड़े हुए हैं। सेखड़ी ने कहा कि पूरा देश तरक्की कर रहा है, तो पंजाब या ये बार्डर एरिया के 6 जिले क्यों पीछे रहें। भाजपा से यही मांग की है कि बार्डर एरिया के जिलों की तरक्की के लिए पैकेज जारी करे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES