Friday, July 26, 2024
Homeलोक कला-संस्कृतिचम्पावत उप चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर बद्री केदार सांस्कृतिक एवं...

चम्पावत उप चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर बद्री केदार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान ने मुख्यमंत्री धामी को “गोलज्यू सम्मान” से सम्मानित।

देहरादून (हि. डिस्कवर )।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विश्व के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जिन्होंने विधान सभा चुनाव में 94 प्रतिशत मत प्राप्त कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वे विश्व के पहले ऐसे नेता बन गए जिन्हें किसी भी चुनाव में 94 प्रतिशत मत पड़े हों।

बद्री केदार सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी लोकप्रियता का परिचम लहराते हुए सिर्फ मत प्रतिशत से विश्व रिकॉर्ड कायम नहीं किया बल्कि उन्होने सम्पूर्ण देश के साथ उत्तराखंड का गौरव मान सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि के मध्य नजर ही आज बद्री केदार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान ने उन्हें कुमाऊँ ही नहीं बल्कि देश के सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र में प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलज्यू की मान्यताओं और विश्वास को देखकर उन्हें “गोलज्यू सम्मान” से सम्मानित किया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT