Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, 7...

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

हिमाचल। प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश- बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में दर्ज हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

आज प्रदेश के मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में शीतलहर धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से कई क्षेत्रों में पीने के पानी की पाइपें जम गई हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में झरने व झीले जम गई हैं। सड़कों पर पानी जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.7, सुंदरनगर -1.1, भुंतर -1.3, कल्पा -2.4, धर्मशाला 5.2, ऊना 0.0, नाहन 7.2, केलांग -9.9, पालमपुर 2.5, सोलन -0.3, मनाली -1.9, कांगड़ा 3.2, मंडी -0.9, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर -0.3, चंबा 1.4 , डलहौजी 4.9, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 2.4, कुकुमसेरी -9.8, नारकंडा -0.3, कसौली 7.4, रिकांगपिओ 1.1, सियोबाग -2.0, धौलाकुआं 5.3, बरठीं -0.7, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 21.8, बिलासपुर में 21.5, चंबा में 20.2, कांगड़ा-सोलन में 20.0, मंडी में 19.8, हमीरपुर में 19.2, धर्मशाला-ऊना में 19.0, भुंतर में 18.0, नाहन में 16.7, शिमला में 13.3, मनाली में 9.8, कल्पा में 7.6, कुफरी में 6.5 और केलांग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES