Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडसीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में फैल रही अफवाहों से बचें, सोशल...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में फैल रही अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फ़र्ज़ी परीक्षा कार्यक्रम।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर परीक्षा की तिथि व परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से अभिभावकों व छात्रों को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि सीबीएसई द्वारा अभी बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपडेट जान सकते हैं। उन्होंने किसी भी छात्र या अभिभावक को ऐसी कोई पोस्ट साझा करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट करने या साझा करने पर मुकदमा तक किया जा सकता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES