Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयुवा ध्यान दें…. पंजाबी समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी सीएपीएफ कॉन्स्टेबल...

युवा ध्यान दें…. पंजाबी समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी सीएपीएफ कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम फैसले में आज केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों (सीएपीएफ) में भर्ती कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दी है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा प्रश्नपत्र असमिया, बांग्ला, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिय़ा, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में मुहैया कराया जाएगा।

गृह मंत्रालय के इस फैसले के कारण लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे, जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी। कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी, 2024 से होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग और विकास के प्रोत्साहन के लिए कटिबद्ध है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES