Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडसिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, 4 सैन्यकर्मियों की मौत,...

सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, 4 सैन्यकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जताया शोक।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसा गंगटोक-नाथुला मार्ग पर हुआ। इन सैन्यकर्मियों में दो मृतक क्रमशः रामनगर और रानीखेत के बताए जा रहे हैं।

सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही तीन जवानों के दिवंगत होने की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूं।

गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत
सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि ये सभी कुमाऊं रेजीमेंट के सैन्यकर्मी थे। इनमें एक रामनगर और एक रानीखेत का बताया जा रहा है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, हादसा बुधवार को भारत-चीन सीमा के पास गंगटोक के सोमगोलेक और नाथुला को जोड़ने वाले मार्ग पर हुआ। कुमाऊं रेजीमेंट के छह सैन्यकर्मी गंगटोक की ओर जा रहे थे। तभी चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गया, जिसमें चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES