Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedअर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते को मिला ए सर्टिफिकेट

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते को मिला ए सर्टिफिकेट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म कुत्ते को सर्टिफिकेट दे दिया है। निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को  ए सर्टिफिकेट मिला है। बता दें, किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का सर्टिफिकेट लेना जरूरी होता है।

यहां  ए का मतलब होता है एडल्ट। अगर किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से  ए सर्टिफिकेट दिया जाता है तो उसका मतलब ये होता है कि इस फिल्म को केवल 18 साल या उससे ऊपर के लोग ही देख सकते हैं। आमतौर पर बड़े एक्टर्स ऐसी फिल्में करने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में करने से उनके फैंस पर उनका गलत असर पड़ेगा। हालांकि इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं।

कुत्ते एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे सितारे अभिनय करते दिखेंगे। यह, लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट किया गया है।

जनवरी में फिल्म कुत्ते के अलावा और भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अभिनेता अंशुमन झा और मिलिंद सोमन की लकड़बग्घा 13 जनवरी को रिलीज होगी। दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी से दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। शाहरुख करीब चार साल बाद इस फिल्म से वापसी करेंगे। इसके अलावा फिल्म गांधी गोडसे – एक युद्ध 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

कुत्ते में आपके पसंदीदा कलाकार आपको कुछ ऐसा करते दिखेंगे, जो आपने उन्हें पहले कभी करते नहीं देखा होगा। फिल्म में एक्शन और सस्पेंंस भी खूब है। अगर आपको विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने पसंद आई थी तो फिल्म कुत्ते भी आपको पसंद आनी चाहिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES