Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडकहीं आप भी तो नहीं तोड़ रहे ट्रैफिक नियम। ट्रैफिक पुलिस का...

कहीं आप भी तो नहीं तोड़ रहे ट्रैफिक नियम। ट्रैफिक पुलिस का अब चलेगा ऐसा डंडा!

देहरादून (हि. डिस्कवर)

उत्तराखंड में निजी गाड़ियों में नेम प्लेट लगाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य पुलिस ने यह फैसला लेते हुए सभी जिलों की पुलिस को एक जनवरी, 2021 तक यह अभियान चलाने को कहा है।

निदेशक यातायात केवल खुराना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कई लोग निजी वाहनों में अनधिकृत तौर पर नेम प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह के कई लोगों की अपराधों में भी संलिप्तता पाई गई है।

ऐसे में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ एक जनवरी, 2021 तक राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा। खुराना ने बताया कि सभी जिलों के यातायात अधिकारियों और पुलिस को यह अभियान शुरू करने को कहा गया है।

खुराना ने यह भी बताया कि इस दौरान निर्धारित सीमा से तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जनमानस से आग्रह किया है कि वह ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES