Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखंडUKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ लगी एक और ...

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा की हुई गिरफ्तारी

देहरादून। पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ लगी एक और सफलता। एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्तराखंड नकल माफिया के तार अब उत्तर प्रदेश के नकल माफिया से जुड़ गए हैं। पेपर लीक मामले में अबतक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहले रात में पेपर लीक के प्रश्न को सॉल्व किया था। वहीं अब हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में एसटीएफ को सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इकट्ठा हुए थे। पेपर लीक मामले में अब एसटीएफ द्वारा बड़े खुलासे करने के लिए टीम को गैर प्रांतों में रवाना किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES