Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedविश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा प्रकाशित वार्षिकी 2018 का लोकार्पण।

विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा प्रकाशित वार्षिकी 2018 का लोकार्पण।

देहरादून 24 फरवरी, 2019 (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ओ.एन.जी.सी. आॅडिटोरियम देहरादून में विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व संवाद केन्द्र देहरादून द्वारा प्रकाशित वार्षिकी 2018 का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र देहरादून अपनी राष्ट्रवादी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मार्गदर्शन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर जवान देश की सेवा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रत्येक परिस्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा विश्व हमारे साथ खड़ा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी शक्तियाँ भारत के साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है। केन्द्र व राजय सरकार द्वारा महिलाओं और किसानों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी गयी हैं। केन्द्र की आयुष्मान भारत और राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से ईलाज कराना आसान हुआ है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा एवं मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES