Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, 25...

ड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म के कई टीजर के अलावा फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जिसके बाद से लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे का भी फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर के रिलीज की डेट बताई है।

आयुष्मान खुराना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। इस तरह से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ लिखा है, ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल। इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बनाया है। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के नए पोस्टर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया था और फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का भी डायरेक्शन कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की तरह ही क्या फिल्म ड्रीम गर्ल 2 भी लोगों का उतना ही एंटरटेन करेगी। फिलहाल, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES