Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडथलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बही,...

थलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बही, SDRF ने किया शव बरामद

पौड़ी। एक बुजुर्ग महिला थलीसैण बैजरो में पूर्वी नयार नदी में बह गयी है, जिसके बाद मामले की जानकारी पोस्ट ढालवाला SDRF टीम को दी गई, कि एक बुजुर्ग महिला थलीसैण बैजरो में पूर्वी नयार नदी में बह गयी है, जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पूर्वी नयार नदी में सम्भावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, SDRF डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डाइविंग द्वारा भी सर्च किया गया। 22 सितम्बर की देर रात्रि तक SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 03 दिन तक गहन सर्चिंग करते हुए डालमोट के पास नदी से उक्त महिला का शव नदी में ढूंढ लिया गया। शव अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था जहाँ से मुख्य मार्ग तक आना भी एक बड़ी चुनौती था।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 5 किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग कंदोला गांव तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक बुजुर्ग महिला का नाम
दिक्का देवी उम्र-83 पत्नी श्री गोविन्द
निवासी – रिखाड़, बैजरो जिला पौड़ी गढ़वाल

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES