Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धाम में बर्फबारी का...

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धाम में बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानिए अगले दो दिन में कैसा रहेगा मौसम का हाल

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ चारों धामों में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES