Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का पहला गाना ‘ऊंची...

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का हाल ही में टीजर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं फिल्म का पहला गाना ऊंची ऊंची वादी रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म मेकर्स ने सोमवार को इस गाने का पहला पोस्टर रिलीज किया था और आज यह गाना रिलीज हो गया।

इस गाने में में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सुनकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इस सॉन्ग को फेमस सिंगर हंसराज रघुवंशी ने गाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी किए थे। कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि फिल्म का विषय समलैंगिकता पर आधारित है। ओएमजी 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। वह भी इस फिल्म की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे है।

ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम किरदार में नजर आएंगे है। एक्ट्रेस वकील के रूप में दिखाई देंगी। मूवी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, ये फिल्म  साल 2012 में आई ओएमजी का रिमेक है। उस फिल्म में परेश रावल ने भगवान (अक्षय कुमार) पर कोर्ट में केस किया था और उनके खिलाफ वकालत की थी। अब देखना होगा इसमें क्या होता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES