Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के सौजन्य से किसान भवन प्रागंण में निर्मित आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन आज सूबे के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।

आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया की इस आउटलेट का उद्देश्य बोर्ड द्वारा पंजीकृत जैविक किसानों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाना है। साथ ही इसी प्रकार के आउटलेट्स देश के अन्य प्रदेशों में भी खोलने की योजना है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते है कि जैविक उत्पाद हमारे शरीर को पोषण देने के साथ हमारे शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। इस वैश्विक महामारी के समय जैविक उत्पाद हम सब के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

इसी उद्देश्य के लिए संकल्पकृत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद प्रतिदिन प्रयासरत है। साथ ही हमारे जैविक किसानों के आय को बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना भी परिषद की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष सुशील चैहान, परिषद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक ए0के0 उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES