Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडमानसून की विदाई के बाद तापमान में आने लगी गिरावट, बढ़ने लगी...

मानसून की विदाई के बाद तापमान में आने लगी गिरावट, बढ़ने लगी सुबह- शाम की ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून विदाई के आठ दिन हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली जारी है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

12 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी रहेगी। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT