Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडगढ़वाल विवि में शुरू हुए दाखिले, इन कोर्स के एडमिशन में लेगी...

गढ़वाल विवि में शुरू हुए दाखिले, इन कोर्स के एडमिशन में लेगी निर्णय

देहरादून। गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेजों में सीयूईटी के आधार पर दाखिले शुरू हो गए हैं, लेकिन कुछ कोर्स ऐसे हैं जो कि विवि परिसरों में संचालित नहीं होते। इसके बजाए विवि से संबद्ध कॉलेजों में चल रहे हैं। इन कोर्सेज में दाखिले पर संकट आ गया है। कॉलेजों की एसोसिएशन ने गढ़वाल विवि से इस मामले में निर्णय लेने की मांग की है। गढ़वाल केंद्रीय विवि से 10 अशासकीय डिग्री कॉलेज और 72 निजी कॉलेज संबद्ध हैं। कई कोर्स ऐसे हैं जो कि विवि परिसरों में नहीं पढ़ाए जाते, लेकिन संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाए जाते हैं। इन सभी कॉलेजों के लिए इन कोर्सेज में दाखिले का संकट पैदा हो गया है।

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी के लिए जब आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी तो वेबसाइट पर केवल गढ़वाल विवि व इसके कोर्सेज ही दिखाए थे। कॉलेज, उनके कोर्स व सीटों की जानकारी उजागर नहीं की थी। इस वजह से छात्र केवल उन कोर्सेज के लिए ही आवेदन कर पाए हैं जो कि विवि परिसरों में चलते हैं। संकट इस बात का है कि उन कोर्स के समान कॉलेजों में चल रहे कोर्सेज में तो दाखिले हो जाएंगे, लेकिन जो कोर्स केवल कॉलेजों में चल रहे हैं, उनके दाखिलों का क्या होगा।

ये कोर्स सिर्फ कॉलेजों में, गढ़वाल विवि में नहीं

-बीएससी एग्रीकल्चर

-बीपीटी

-बीएससी एमएलटी

-एमएससी एमएलटी

-बीएससी बायोटेक विद सीबीजेड

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES