Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में आज से होंगे...

प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में आज से होंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू होंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था। 14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले छात्र परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसी आधार पर संबंधित पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिला मिलेगा। पहले चरण की आवंटित सीटों पर 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुईं सीटों पर दाखिले के लिए 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच पंजीकरण व विकल्प भरे जाएंगे। 31 जुलाई को सीट आवंटन होगा। आवंटित सीटों पर एक अगस्त से चार अगस्त के बीच दाखिले किए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग का कोई शुल्क नहीं होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES