Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून एक मकान में युवक और युवती ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या,...

देहरादून एक मकान में युवक और युवती ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, वारदात की जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई।

आज सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

मना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES