Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडतमंचा लहराकर पीडब्लूडी कार्यालय में घुसा युवक। मचा हड़कंप, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर...

तमंचा लहराकर पीडब्लूडी कार्यालय में घुसा युवक। मचा हड़कंप, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने किया काम बंद।

सहिया/ देहरादून (हि. डिस्कवर)

लोक निर्माण विभाग सहिया में तमंचा लेकर घुसा शख्स, दहशत में कर्मचारियों ने ऑफिस बंद किया।

लोनिवि कर्मचारियों ने युवक की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्यालय बंद रखने का ऐलान किया।

देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र में घटी इस घटना से प्रायः शान्त दिखने वाले क्षेत्र साहिया में एकाएक माहौल गरमा गया है। जहां कर्मचारियों में भय का माहौल है वहीं क्षेत्र के लोग इस अप्रत्याक्षित घटना से अंचभित हैं। साहिया जौनसार क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना यक़ीनन हतप्रभ कर देने वाली है व इससे क्षेत्र का नाम खराब हुआ है।

लोक निर्माण विभाग सहिया के अधिशासी अभियंता डी पी सिंह  के अनुसार विगत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साहिया लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में रोहित तोमर नामक शख्स आया। रोहित तोमर ग्राम – तारली, तहसील कालसी देहरादून का निवासी है व तमंचा दिखाकर सड़क का टेंडर निरस्त करने की बात कहकर चला गया।

रोहित शाम 4 बजे करीब दोबारा कार्यालय में आया। इस बार उसके हाथ में तमंचा था। युवक तमंचा दिखाकर पीडब्लूडी कर्मियों को तमंचा दिखाकर डराने धमकाने लगा।घटना के बाद कार्यालय के सभी कर्मचारी सहम गए। उसने अधिशासी अभियंता डी पी सिंह को कहा कि टेंडर निरस्त नहीं किया तो जान से मार दूंगा। कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को कार्यालय से बाहर भेजा, जिसके बाद युवक मौके से चला गया।

रोहित यही नहीं रुका फिर फोन कॉल करके डीपी सिंह को धमकाने लगा कि बता अभी कहाँ हो, घर पर हो तो घर पर ही आता हूँ। तुम्हे खून खराबा ही पसन्द है तो यही सही। फिलहाल युवक के खिलाफ पटवारी चौकी साहिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता डी पी सिंह की तहरीर पर रा.उ.नि. क्षेत्र सहिया में मु.अ. सं.4/2021-अंतर्गत धारा 332/353/504/506 व 3/25 आर्म्स एक्ट में  रोहित तोमर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

सूत्रों से जानकारी के मुताबिक लोनिवि कर्मचारियों ने युवक की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्यालय बंद रखने का ऐलान किया है। देहरादून के विकासनगर में लोक निर्माण विभाग साहिया के कार्यालय में शुक्रवार को एक युवक तमंचा लेकर घुस गया  इसके बाद ऑफिस कर्मचारियों में दहशत फैल गई है। कर्मचारियों ने युवक की गिरफ्तारी न होने तक ऑफिस बंद रखने का ऐलान किया है।

वहीं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, कार्यालय अधिशासी अभियंता स्थाई खण्ड , लोक निर्माण विभाग सहिया ने प्रमुख अधिशासी अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष देहरादून व जिलाधिकारी देहरादून को भी उपरोक्त प्रकरण से अवगत करवाया है। जहां विभागाध्यक्ष से कार्य बहिष्कार सम्बन्धी जानकारी साझा की गई है वहीं आरोपी के विरुद्ध जिलाधिकारी को लिखे पत्र में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने मांग की है कि यह केस रेवन्यू पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया जाय ताकि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जा सके।

बहरहाल रोहित तोमर का फोन 9675531692 स्विच ऑफ चल रहा है इसलिये दूसरे पक्ष की बात सामने नहीं आ पाई। लेकिन स्थानीय लोग इस बात से जरूर नाराज दिखे कि इस प्रकरण ने क्षेत्र की शांत वादियों को अशांत कर दिया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES