Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में एक किशोरी गंगा नदी में डूबी, SDRF की सर्चिंग जारी

ऋषिकेश में एक किशोरी गंगा नदी में डूबी, SDRF की सर्चिंग जारी

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खारा स्रोत के पास योग निकेतन घाट पर एक किशोरी गंगा नदी में डूब गई है। उक्त घटना की सूचना  मिलते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों सहित SI सचिन रावत तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त किशोरी आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली,उम्र 18 वर्ष, ग्राम- पाटा, जनपद टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है जो अपने 04 साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने ऋषिकेश आयी थी। घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमते समय अचानक पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गयी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है,सर्चिंग की जा रही परन्तु किशोरी का अभी कुछ पता नही चल पाया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES