Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखंडअल्‍मोड़ा में पल भर की खुशियां हुई मातम में तबदील, 100 मीटर...

अल्‍मोड़ा में पल भर की खुशियां हुई मातम में तबदील, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बरातियों की कार

अल्मोड़ा। उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया में एक बरात में शामिल कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बरात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गई थी और शनिवार सुबह वापस लौट रही थी। करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी कार यूके18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में दो महिला व दो पुरुष हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES