Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर...

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार, मौके पर ही चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना इलाके के गांव समाना कमरूदीन नगर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकलवाया। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे।

हादसे के काफी देर बाद लोगों को पता चला। मृतकों की पहचान समाना गांव के रहने वाले राहुल, हारुन, शौकीन और मूलरूप से बुलंदशहर जनपद और फिलहाल गांव ककराना में रहने वाले अरुण के रूप में हुई है। सभी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे।

बुधवार की रात को वह गाजियाबाद से घर आ रहे थे। जैसे ही कार तालाब के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। जिसमें चारों लोग डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES