Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की हुई मौत

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया है, लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से मजदूर फरार चल रहा है। आगरा से आए एक परिवार का बच्चा कंडी के जरिए मंदिर तक पहुंच रहा था, कि तभी कंडी टूटने से वह गहरी खाई में गिर गया, और मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का हाल बुरा है। बच्चे के शव को गहरी खाई से निकाल लिया गया है।

केदारनाथ जाते समय रविवार को पांच साल के शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर जान चली गई। आगरा निवासी शिवा अपने माता, पिता और भाई के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था। गौरीकुंड से पूरा परिवार भीमबली तक घोड़े से गया। इसके बाद भीमबली से ये लोग पैदल जाने लगे। बीच रास्ते से शिवा को कंडी से भेजा गया, लेकिन लिनचोली के समीप बच्चा कंडी से 200 मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव खाई से निकाल दिया है। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES