Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडदीपेंद्र चौधरी ने महानिदेशक सूचना का पदभार ग्रहण किया।

दीपेंद्र चौधरी ने महानिदेशक सूचना का पदभार ग्रहण किया।

देहरादून 23 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

आईएएस दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2007 बैच के आईएएस श्री चौधरी ने रिंग रोड़, जोगीवाला स्थित सूचना महानिदेशालय में सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। अपर निदेशक डाॅ. अनिल चंदोला व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीपेंद्र कुमार चौधरी का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशक ने अधिकारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से योजनागत रूप से काम करना होगा। इसमें मीडिया की प्रभावी भूमिका है। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय पर विशेष तौर पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में लम्बित पड़े मामलों के निस्तारण और समाचार पत्रों की मान्यता को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी के पास अपर सचिव खनन का भी प्रभार है और इससे पूर्व वे जिलाधिकारी नैनीताल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES