Monday, January 19, 2026
HomeUncategorizedपूर्व मुख्यमंत्री के बाद अब विधान सभा अध्यक्ष की मैगों (आम) पार्टी...

पूर्व मुख्यमंत्री के बाद अब विधान सभा अध्यक्ष की मैगों (आम) पार्टी !

ऋषिकेश 11 जुलाई 20 18 (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय ऋषिकेश मैं आज मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया।मैंगो पार्टी के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता, सामाजिक संस्थाओं,एवं पत्रकारों के साथ मिलकर आम का लुत्फ़ उठाया।

मैंगो पार्टी में जामुन संग बुरांस का जूस का भी जमकर लुत्फ़ उठाया गया। इस मौक़े पर कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं रोटरी क्लब,लायंस क्लब, गंगा सभा, व्यापार सभा, नगर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड परिवर्तन मंच, सारथी संस्था, भारत विकास परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने भी मैंगो पार्टी में शरीक हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने मैंगो पार्टी के अवसर पर कहा कि आम के जैसे ही हमारी ज़िंदगी में भी मिठास घुली रहे जिससे हमारे बीच सद्भावना एवं भाईचारा बने रहें एवं प्रदेश के विकास के लिए हम अपनी ज़िम्मेदारी को समझें।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस जयेंद्र रमोला, नगराध्यक्ष कांग्रेस शिव मोहन मिश्रा, शिव कुमार गौतम शम्भु पासवान,सरोज डिमरी, रवींद्र राणा, नरेंद्र सिंह रावत, कविता साह, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, विपिन पंत, सुधेश कंडवाल, चारू माथुर कोठारी, रजनीश शर्मा, रीना शर्मा,सुन्दरी कंडवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES