Saturday, July 12, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को देखने पहुंचे मैक्स अस्पताल।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को देखने पहुंचे मैक्स अस्पताल।

नई दिल्ली 10 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड  नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने चिकित्सकों से  तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, तिवारी की पत्नी श्रीमती उज्ज्वला व उनके पुत्र  रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES