Thursday, September 24, 2026
HomeUncategorizedप्रकाश पन्त ने हैलीकाप्टर से लिया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा।

प्रकाश पन्त ने हैलीकाप्टर से लिया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा।

पिथौरागढ़ 4 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

वित्त मंत्री  प्रकाश पन्त जी ने आज पिथौरागढ़ आपदा क्षेत्र का भ्रमण किया।इस दौरान विधायक खजान दास भी मौजूद थे।आपदा क्षेत्र भ्रमण के दौरान धारचूला, मुनस्यारी में हैलीकाप्टर से स्थिति का जायजा लिया।

प्रकाश पन्त ने हैलीकाप्टर से लिया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा।

प्रकाश  पन्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि धारचूला तथा मुनस्यारी विकास खण्ड में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि का आंकलन कर अनुमन्य सुविधा तत्काल अवमुक्त की जाय। क्षतिग्रस्त रास्ते , पुल पुलिया , मोटर मार्ग, पेयजल व विद्युत योजनाओं के पुर्न निर्माण का कार्य तत्काल प्रारम्भ करे।
सम्पर्क से कटे हुए गांवों तक खाघ सामग्री व दवाओं का प्रबन्ध किया जाये। दरमा, व्यास, चौदांस घाटी में तथा मुनस्यारी में फंसे हुए स्थानीय नागरिक, तीर्थ यात्री,
पर्यटक को तत्काल निकाला जाए।
उन्होने बताया कि आपदा प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा एक हेलीकॉप्टर आज से स्थानीय प्रशासन के निवर्तन में रखा जा रहा है। जिसके द्वारा फंसे यात्री, बीमार अन्य को निकाला जाये।
राहत पूर्ण होने के पश्चात न्यून तम किराये में हैली सेवा मार्ग प्रारम्भ होने तक दी जायेगी।राहत पूर्ण होने के पश्चात न्यून तम किराये में हैली सेवा मार्ग प्रारम्भ होने तक दी जायेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES