Monday, September 21, 2026
HomeUncategorizedपयार्वरण संरक्षण के लिए निशंक को गोपियों (GOPIO) (ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल...

पयार्वरण संरक्षण के लिए निशंक को गोपियों (GOPIO) (ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन) अंतरराष्ट्रीय सम्मान !

पेरिस 29 जून 2018 (हि. डिस्कवर)
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सांसद हरिद्वार एवं संसदीय आश्वासन समिति अध्यक्ष को पर्यावरण संरक्षण विशेषकर गंगा, हिमालय में पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन (GOPIO) द्वारा सम्मानित किया गया  ।
पयार्वरण संरक्षण के लिए निशंक को गोपियों (GOPIO) (ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन) अंतरराष्ट्रीय सम्मान !
इस अवसर पर डॉ निशंक की पुस्तक “भारतीय संस्कृति एवं परंपरा” के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर पेरिस के 10th  डिस्ट्रिक्ट के सीनेटर , 10th डिस्ट्रिक्ट  के मेयर एवं भारतीय दूतावास के अधिकारी भी मौजूद रहे ।सम्मान समारोह में उपस्थित सीनेटर ने कहा कि डॉ निशंक ने अपनी सम्वेदनाओं को जनसाधारण के समक्ष मजबूती से रखा है और पर्यावरण संरक्षण की नई मुहिम देश में चलाई है
डॉ निशंक ने बताया कि फ्रांस ने पर्यावरण की रक्षा में पूरे विश्व को नया रास्ता दिखाया है। ऐसी स्थिति में गंगा संरक्षण और हिमालय की रक्षा से जुड़े अभियान की फ्रांस में शुरूआत एक अच्छी और सार्थक पहल है ।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । गोपियों (GOPIO) के अध्यक्ष श्री राजमणि ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है की कला संस्कृति और वैश्विक नवोन्मेषी क्रियाकलापों की राजधानी पेरिस में वे डॉ निशंक का सम्मान कर रहे हैं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग भी उपस्थित रहे ।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES